ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 103 रनों से हराया, भारत के खिलाफ फूंका बिगुल

चेन्नई। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां शानदार आगाज किया है। टीम इंडिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जंग का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

चेन्नई में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बोर्ड प्रेसिडेंट टीम 48.2 ओवर में 244 रन पर ऑल आउट हो गई।


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनर डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 48 गेंद में 64 रन बनाए। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 55 रनों का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 65 और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 60 गेंद में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने भी सिर्फ 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 45 रन बनाए। भारत की तरफ से सिर्फ ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी शानदार रही। सुंदर ने 8 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

भारत की तरफ से ओपनर श्रीवत्स ने सूझबूझ भरी पारी खेली और उन्होंने 54 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके अलावा मयंक अग्रवाल (42), कुशंग पटेल (41) और अक्षय कार्नेवर ने 28 गेंदों में तेजी से नाबाद 40 रन बनाए। हालांकि भारतीय टीम 48.2 ओवर में 244 पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर एस्टन एगर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Tuesday, September 12, 2017, 18:24 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+