Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैट्रिक लेकर छाए दीपक चाहर की कामयाबी के पीछे है धोनी का हाथ, हुआ खुलासा

नई दिल्ली: भारत के मध्यक्रम के गेंदबाज दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। चाहर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज भी बने। चाहर ने अपनी इस सफलता के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। चाहर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दाैरान बताया कि जब भी वो मुसीबत में पड़ते हैं तो उन्हें धोनी के कहे हुए शब्द याद आते हैं।

चाहर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दिए गए टिप्स कई युवा क्रिकेटरों के लिए एक सफल मंत्र साबित हुए हैं और धोनी ने कई युवा क्रिकेटरों को बनाया है। जब भी मैं मुसीबत में होता हूं, मुझे धोनी भाई के टिप्स याद आते हैं। दीपक चाहर ने नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 मैच में हैट्रिक ली। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में विदर्भ के खिलाफ राजस्थान के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली थी।। दीपक ने अब तक आठ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने एक वनडे और सात ट्वेंटी 20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

सफलता का श्रेय एमएस धोनी को देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल टूर्नामेंट को श्रेय देना चाहता हूं। चेन्नई टीम के साथ खेलते हुए, मैंने कप्तान माही भाई से बहुत कुछ सीखा। मैंने बल्लेबाज की मानसिकता और इस तरह की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सीखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने से मुझे बहुत मदद मिली। मुझे उन बल्लेबाजों के वीडियो देखने की आदत है जिन्हें मैं गेंदबाजी करना चाहता हूं। ये ऐसी चीजें हैं जिन्होंने मेरे खेल को बेहतर के लिए बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आपको अपनी मेहनत का फल मिलता है, यह देखकर अच्छा लगा।

इस बीच, दीपक चाहर के प्रदर्शन पर उनके पिता लोकेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने पिछले रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ सफल प्रदर्शन के लिए नेट्स में कम से कम एक लाख गेंदें फेंकीं। उस कड़ी मेहनत का फल अब मिल रहा है।' बता दें कि चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड छह विकेट लिए थे। भारत ने अपने प्रदर्शन के बल पर बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला 3-1 से जीती थी।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 17:37 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+