For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, IPLसे पहले राजस्थान के इस रॉयल ने हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड

ऑकलैंड। ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय T20 सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड को बारिश से प्रभावित मैच में 19 रनों से हरा दिया। गेंदबाज एशटन एगर की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन व सलामी बल्लेबाज डार्की शार्ट के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित फाइनल में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस के आधार पर हराकर टी20 ट्राई सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने छोटी बांउड्री के लिए चर्चा में रहे ईडन पार्क पर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 150 रन पर समेट दिया।

बाएं हाथ के स्पिनर एगर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाइ ने दो-दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर ने 38 गेंदों पर सर्वाधिक नाबाद 43 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बारिश आने से पहले 14.4 ओवर तक 3 विकेट गंवाकर 121 रन जोड़ लिए थे। इस मैच में बारिश ने दोबारा खलल डाली तो यह मैच फिर शुरू नहीं हो पाया। बाद में डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 19 रन से विजयी घोषित किया गया।

लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डार्शी शॉर्ट ने आईपीएल-2018 से पहले एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 27 साल के डार्शी ने फाइनल में 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ डार्शी किसी टी-20 इंटरनेशनल के फाइनल में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंकाई के कुमार संगकारा और इंग्लैंड के जो रूट के नाम था।

दोनों ने 33-33 गेंदों में क्रमशः 2014 और 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में फिफ्टी लगाई थी। आपको बता दें कि डार्शी शॉर्ट को राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। शॉर्ट का बल्ला पिछले काफी समय से रन बरसा रहा है। अभी हाल ही में समाप्त हुई बिग बैश लीग में उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम की ये लगातार पांचवीं जीत है।

Story first published: Wednesday, February 21, 2018, 20:50 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+