ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं स्मिथ
स्मिथ ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के माध्यम से जानकारी दी थी कि उनके दाएं हाथ की बीच की अंगुली दो जगह से टूट गई है। इस कारण उन्हें आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़कर स्वदेश लौटना होगा। स्मिथ के मुताबिक वह बुधवार को स्वदेश पहुंच जाएंगे।
इधर, वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' ने दक्षिण अफ्रीका के मीडिया अधिकारी माइकल ओवेन स्मिथ के हवाले से खबर दी है कि टीम के चिकित्सक मोहम्मद मूसाजी के मुताबिक स्मिथ को इस तरह की चोट से उबरने में तीन से छह सप्ताह तक लग सकते हैं।
बकौल ओवेन, "मूसाजी ने बताया है कि कप्तान की चोट को पूरी तरह ठीक होने में तीन से छह सप्ताह तक का समय लग सकता है। ऐसे में उनके 30 अप्रैल से शुरू हो रहे विश्व कप में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है।"
ओवेन ने बताया कि स्मिथ भारत में किए गए एक्स-रे की प्रति अपने साथ ला रहे हैं। उसे देखने के बाद टीम के चिकित्सक सही स्थिति के बारे में बता सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications