For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका की सबसे बड़ी हार में रजिथा बने T-20i में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्रन और स्टीव स्मिथ के वापस आ जाने से अपने पुराने अंदाज में खतरनाक होती नजर आने लगी है। विश्व कप के तुरंत बाद एशेज को इंग्लैंड में रिटेन करने के बाद कंगारुओं ने एडिलेड में श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टी-20 मुकाबले को रिकॉर्ड 134 रनों से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 9 विकेट खोकर केवल 99 ही रन बना सकी।

एक ही मैच में सबसे बड़ी हार-जीत

एक ही मैच में सबसे बड़ी हार-जीत

ऑस्ट्रेलिया के जीत में उसके टॉप थ्री बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई जिसमें कप्तान फिंच और मैक्सवेल ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेली और वार्नर ने बेहतरीन 100 रन बनाए। इसके लिए वार्नर ने 56 गेंद खेली और 10 चौकों के साथ 4 छक्के लगाए। फिंच ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए और मैक्सवेल सबसे आक्रामक रहे जिन्होंने केवल 28 गेंदों पर 62 रन कूट दिए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। यह श्रीलंका की टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में सबसे बड़ी हार है और इसी केस में यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है।

राजिथा ने 4 ओवर में 75 रन लुटाए-

राजिथा ने 4 ओवर में 75 रन लुटाए-

इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज कसुन राजिथा ने 4 ओवर में 75 रन लुटाए जो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में किसी गेंदबाज द्वारा दिए सबसे ज्यादा रन है और किसी भी टी20 मुकाबले के हिसाब से किसी गेंदबाज द्वारा दिए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं। श्रीलंका की ओर से केवल मलिंगा और नुवान प्रदीप ही अपने 4 ओवरों का कोटा पूरा करके 10 से कर रन के औसत से रन दे पाए।

भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली में पहले टी20 मैच पर दिवाली प्रदूषण का खतरा

चार बदलाव फिर भी इतिहास की चौथी बड़ी हार-

चार बदलाव फिर भी इतिहास की चौथी बड़ी हार-

मजेदार बात यह है कि श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जो 3-0 से सीरीज जीती थी उसमें चार बदलाव किए। फिर भी श्रीलंका की टीम टेस्ट टीमों के टी-20 इंटरनेशल मैचों के इतिहास की रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी हार झेलनी वाली टीम बन गई। जबकि यह ओवरऑल टी20 में 8वीं सबसे बड़ी हार थी जो रनों के मामले में मिली है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जांपा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए और स्टार्क व कमिंस को 2-2 विकेट मिले।

Story first published: Sunday, October 27, 2019, 13:44 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+