सहवाग ने श्रेयस अय्यर पर लिखी शायरी, फैन बोला- थोड़ा ज्ञान अख्तर को भी दीजिए
नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का ट्विटर पर अंदाज ऐसा रहता है कि उदास बैठा शख्स भी उनके रिएक्शन को देख हंसने पर मजबूर हो जाता है। सहवाग भले ही क्रिकेट के मैदान पर चाैके-छक्के मारते नजर नहीं आते लेकिन अब ट्विटर पर किसी के ऊपर उनके लिखे शब्द जरूर फैंस को छू जाते हैं। खुली बात रखने वाले सहवाग ने भारत को पहले टी20 मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर अय्यर पर शायरी लिखते हुए तारीफ की लेकिन इस बीच ट्रोल हो गए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर।
दरअसल, सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''श्रेयस को काफी श्रेय जाता है। 204 चेस करना हर किसी को नहीं आता है।'' इसके आगे उन्होंने लिखा, ''शानदार जीत और मनोरंजन से भरपूर। कोहली, राहुल हमेशा की तरह अपना काम कर रहे हैं लेकिन अय्यर द्वारा दिखाए गए स्वभाव से बहुत प्रभावित हैं।'' सहवाग के इस शायरी को देख फैंस खुश नजर आए। 20 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं, लेकिन एक यूर्जर ने सहवाग को सलाह दी कि वो अपना थोड़ा ज्ञान शोएब अख्तर दें।
अमित कुमार नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''सर आप थोड़ा ज्ञान अख्तर साहब को भी दे दीजिए। पूरा पाक बेहाल है और कहते हैं कि जेब में माल है।'' बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत दिलाने के लिए अय्यर ने अंत तक बड़ी पारी खेली। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन अय्यर की तूफानी पारी की बदाैलत भारत ने 1 ओवर रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। अय्यर ने 29 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


