सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की है। मैदान में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए हैं। सिडनी मैदान की कुल क्षमता तकरीबन 44 हजार है। अनुमान था कि मैदान में 70 फीसदी भारतीय समर्थक जमा होंगे। लेकिन सभी अनुमानों को तोड़ते भारतीय समर्थकों ने पूरे मैदान को खचाखच भर दिया है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि मैदान में 70 नहीं 85 फीसदी भारतीय फैंस है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने लोगों से अपील की थी कि मैदान में टीम का समर्थन करने के लिए आप बड़ी संख्या में आये और मैदान को ऑस्ट्रेलिया के झंडे से भर दे। लेकिन लगता है क्लार्क की अपील का कोई खास असर नहीं हुआ है।
I call on all Australian cricket lovers to paint the SCG gold on Thursday. We need your support. #goldout
— Michael Clarke (@MClarke23) March 20, 2015 गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन तेज गेंदबाज उमेश यादव ने डेविड वार्नर को सस्ते में आउट करके कंगारुओं को पहला झटका दे दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप में 10 मुकाबले हुए हैं अबतक जिनमें से 5-5 बार दोनों ने टॉस जीता था लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया जीतकर आगे हो गया है।