स्मिथ ने कहा- फिर से जीतेंगे चैंपियंस ट्रॉफी का ताज, भारत को बताया..
आईपीएल में पुणे को फाइनल तक ले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बड़ा दावा कियाा है। स्मिथ का कहना है कि उनकी टीम फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का ताज जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। 1 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही है चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने इंग्लैंड पहुंचे स्मिथ ने कहा कि- ऑस्ट्रिलिया टीम अपने शानदार फॉर्म में है। पिछले 20 सालों से उनकी टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि लगातार दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया पहली टीम है। हालांकि पिछले चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्मिथ ने कहा कि भारत में आईपीएल में उनका बेहतरीन समय गुजरा। स्मिथ ने कहा कि- "हमारे साथी खिलाड़ी पिछले काफी समय से व्यस्त हैं लेकिन हम मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस कर रहे हैं। सभी चीजें ठीक चल रही हैं और यह टूर्नामेंट भी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।" गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम चिर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने चैंपियन्स ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि टूर्नामेंट का आगाज करने से पहले ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका और पाकिस्तान के के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। स्मिथ ने कहा कि भारत-दक्षिण अफ्रीका को हल्के में नहीं लिया जा सकता वे विश्वस्तरीय टीमें हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
