Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय नहीं बल्कि इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को अदर्श मानती हैं मंधना, दिग्गज ने भी किया धन्यवाद

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप में शुरुआती दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना के एक बयान से श्रीलंका का ये लीजेंड क्रिकेटर काफी खुश है। स्मृति मंधाना ने महिला विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी कर सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आपको पता है भारत की इस विस्फोटक बल्लेबाज का क्रिकेट आदर्श कौनन है? जी हां, दरअसल खुद मंधाना ने कई मौकों पर पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को अपना आदर्श बताया है।

हाल ही में स्मृति ने अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के पीछे संगकारा की बल्लेबाजी को बताया। उनका कहना है कि "मैं जब भी अपनी बल्लेबाजी तकनीक को सुधारने का प्रयास करती हूँ तो मैं कुमार संगकारा के बल्लेबाजी वीडियोज देख लेती हूँ, जिससे मुझे सीखने को बहुत कुछ मिलता है।"

इसी को लेकर एक स्पोर्ट्स मैगजीन ने संगकारा से स्मृति के बारे में कहा तो महान बल्लेबाज ने स्मृति को धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा- "मैं बहुत खुश और सौभग्यशाली हूँ। एक उभरते युवा खिलाड़ी ने मुझे इस प्रकार का सम्मान दिया है। मैं उनका आभारी हूँ और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।"

आपको बता दें कि इससे पहले स्मृति मंधाना ने कई बार कहा है कि जब भी उन्हें बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करना पड़ता है तो वह कुमार संगकारा के बल्लेबाजी वीडियोज देख लेती हैं। मंधाना को संगकारा का बैटिंग स्टाइल काफी पसंद है।

हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुए आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सभी खिलाड़ियों के शानदार की बदौलत भारत दूसरी बार आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंचा था। हालांकि उसे फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+