Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 8: बैंगलोर का हराकर फाइनल में पहुंची धोनी की सेना

नयी दिल्ली। आईपीएल मैच के आज के मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स को चार विकेट से हराकर अपनी जीत को बरकरार रखा।

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आशीष नेहरा ने बैंगलोर की कमर तोड़ दी। नेहरा की वजह से बैंगलोर 8 विकेट पर 139 रन ही बना पाई। नेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

बैंगलोर की ओर से क्रिस गेल ने 41 रन बनाए। सरफराज खान ने अंत में 21 गेंद में चार चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 140 रन के करीब पहुंचाया। गौरतलब है कि टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बैंगलोर की शुरुआत खराब रही। कप्तान विराट कोहली 12 रन बनाकर नेहरा की गेंद पर आउट हो गए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+