For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUSvSL: मिशेल स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार से उभरते हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली है। भारत के हाथों 2-1 से टेस्ट सीरीज गंवाने वाली कंगारू टीम ने लंका का 2-0 से सूपड़ा साफ करके आत्मविश्वास हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ यह भी घरेलू टेस्ट सीरीज ही खेली थी। दो मैचों की इस सीरीज में श्रीलंकाई टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद कंगारू टीम ने कैनबरा में हुए दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए श्रीलंका को 366 रन से हरा दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 5 विकेट पर 534 रन बनाए थे। कंगारूओं की ओर से जे बर्न, ट्रेविस हेड और पैटरसन ने शतकीय पारियां खेली थी। जबकि दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने शानदार नाबाद शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के सामने बल्लेबाजी करनी उतरी श्रीलंकाई टीम की बखिया इस मैच में कंगारू पेसर मिशेल स्टॉर्क ने उधेड़ दी। स्टार्क ने फार्म में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए। स्टार्क के कहर के चलते श्रीलंका ने दोनों पारियों में क्रमशः 215 और 149 रन ही बनाए।

स्टार्क को शानदार प्रदर्शन के कारण मैच ऑफ द मैच दिया गया। जबकि पूरी सीरीज में अपनी चमक बिखेरने वाले पैट कमिंस को मैन ऑफ द सीरीज खिताब दिया गया है। भारत के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विश्व कप से पहले ये जीत कंगारूओं के लिए एक टॉनिक बूस्टर की तरह से है। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में हुआ पहला टेस्ट भी बेहद आश्वस्त तरीके से एक पारी और 40 रनों से जीता था।

Story first published: Monday, February 4, 2019, 16:06 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+