Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड को 112 रनों से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपने नाम की

पर्थ। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 112 रनों से करारी मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम महज 39.1 ओवर में 166 रनों में सिमट गयी।

आस्ट्रेलिया की ओर से मैक्सवेल ने चार जबकि करीब एक महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले मिशेल जानसन ने तीन विकेट हासिल किए। जोस हैजलवुड को दो सफलता मिली।

इंग्लैंड की ओर से रवि बोपारा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए और स्टुअर्ट ब्रॉड (24) तथा स्टीवन फिन (6) के साथ क्रमश: आठवें और नौवें विकेट के लिए 32 और 30 रनों की साझेदारी कर टीम की हार कुछ देर तक टालने में कामयाब हुए। कप्तान इयान मोर्गन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

सलामी बल्लेबाज मोइन अली ने 26 जबकि जोए रूट ने 25 रनों का योगदान दिया। इससे पूर्व टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 86 रन जोड़े। जेम्स फॉल्कनर 24 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसके पहले चार बल्लेबाज केवल 60 रन जोड़ सके। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (95) और मिशेल मार्श (60) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 141 रनों की साझेदारी ने टीम को मुश्किल हालात से निकलने में मदद की।

मैक्सवेल ने 98 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके लगाए। वहीं, मार्श ने भी 68 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से महत्वपूर्ण पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड ने तीन जबकि जेम्स एंडरसन ने दो विकेट हासिल किए। फिन और मोइन अली को एक-एक सफलता मिली। श्रृंखला में सर्वाधिक 12 विकेट हासिल करने वाले आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को 'मैन ऑफ द सीरीज चुना' गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+