For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले टेस्ट में उप कप्तान को ही किया बाहर, ये होगा प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक आश्चर्यजनक बदलाव किया है।

कंगारू टीम ने अपने उपकप्तान मिचेल मार्श को पहले टेस्ट मैच से पहले टीम से बाहर कर दिया है। ऑलराउंडर मार्श पिछले कुछ वक्त से अपना फॉर्म खो चुके हैं। कहा तो यह भी जा रहा था कि आतंकी गतिविधि के संशय में गिरफ्तार हुए उस्मान ख्वाजा के भाई के चलते उस्मान को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है लेकिन फिहाल उनके साथ ऐसा कुछ नहीं किया गया है। वह टीम में बने हुए हैं। ख्वाजा पाकिस्तान सीरीज के दौरान घायल होने के चलते टीम से बाहर हो गए थे।

मिचेल मार्श को टीम से बाहर करने पर कप्तान टिम पेन ने कहा है, ' मिचेल मार्श को उनके प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव के चलते बाहर किया गया है, वह अब शैफील्ड शील्ड में खेलेंगे।' उनकी जगह पीटर हैंड्कॉम्ब और ट्रैविस हेड को चुना गया है। मिचेल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में चार पारियों में बस 30 रन ही बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम:

मार्क्स हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, टिम पेन, जोश हैजलवुड, पैट कमिंस, नैथन लियोन और मिचेल स्टार्क।

भारतीय टीम इस प्रकार है: विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Wednesday, December 5, 2018, 15:55 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+