IPL 2019 : जब एबी डिविलियर्स ने एक हाथ से जड़ दिया 95 मीटर लंबा छक्का, देखें VIDEO
नई दिल्ली। कुछ ही दिनों की बात है जब न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने एबी डिविलियर्स की उपयोगिता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि डिविलियर्स भले ही जीनियस हैं लेकिन आरसीबी के लिए वह कुछ खास काम नहीं कर रहे हैं। ये बात उन्होंने तब कही थी जब डिविलियर्स इस सीजन में लगातार रन बना रहे थे। जाहिरी तौर पर स्टाइरिस के इस ट्वीट की बहुत आलोचना हुई। लेकिन अब 24 अप्रैल को डिविलियर्स के बल्ले ने सभी आलोचकों को 360 डिग्री के लेवल पर जवाब दे दिया है।
बुधवार को हुए इस मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ एबी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली। उनको इस दौरान युवा ऑलराउंडर स्टोइनिस का भी बखूबी साथ मिला। उन्होंने 34 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में किंग्स इलेवन केवल 185 रन ही बना सकी और मैच 17 रनों से हार गई।
डिविलियर्स ने इस पारी में कुल 7 छक्के लगाए जिसमें मोहम्मद शमी की गेंद पर एक हाथ से लगाया गया उनका छक्का चर्चाओं में आ चुका है। यह बेंगलुरु की पारी का 18वां ओवर चल रहा था और शमी इस ओवर में लगातार दो छक्के खा चुके थे। शमी ने इससे अगली गेंद फुलटॉस फेंकी जो डिविलियर्स की कमर के ऊपर जा रही थी। एबी ने इस गेंद पर ना केवल अपना बचाव किया बल्कि एक हाथ से ही गगनचुंभी छक्का भी जड़ दिया।
शमी की घातक फुलटॉस पर डिविलियर्स ने एक ही हाथ से जड़ दिया छक्का, देखें वीडियो- https://t.co/9A6gN0mpVv
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) April 25, 2019
इस जीत पर कोहली ने कहा, 'डिविलियर्स और स्टोइनिस के बीच हुई साझेदारी ने हमारे लिए खेल को बदल दिया। एक स्टेज पर हमको लगा कि 175 रन भी ठीक होंगे लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने हमको 200 रनों के पार करा दिया। जिस तरह से वे खेले वह एक निर्णायक फैक्टर था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
