आखिरी वनडे में कंगारुओं ने खड़ा किया 330 रनों का पहाड़
सिडनी। पांचवे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन का लक्ष्य रखा है। वार्नर औऱ मिचेल मार्श के शानदार शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहाड़ जैसा स्कोर टीम इंडिया के सामने खड़ा किया है।
सौरव गांगुली ने अश्विन, जडेजा सहित कई खिलाड़ियों पर उठाये सवाल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने के बाद धोनी के गेंदबाज कंगारुओं को रनों का पहाड़ खड़ा करने से नहीं रोक सके। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाकर विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की।
वहीं टीम इंडिया की ओर से पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे जे मुबराह ने 10 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके और वह टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।
वहीं उमेश यादव टीम के लिए सबसे महंगे साबित हुए औऱ 8 ओवर में उन्होंने 82 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। जबकि रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 46 रन दिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
