Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया ने हमारी साख को नुकसान पहुंचाया, इसे स्वीकार करना मुश्किल है : अजहर अली

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम सबसे बुरे दाैर में गुजर रही है। टीम को ऑस्ट्रेलिया दाैरे पर बिना कोई मैच जीते घर वापस आना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी से पहले तीन टी20 मैंचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से राैंदा, फिर दो टेस्ट मैचों में भी मात दी। पाकिस्तान टीम की इस दाैरे पर कई खामियां नजर आईं। यहां तक कि इंजमाम उल हक का मानना है कि टीम में दरार आ गई है। ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने हमारी साख को नुकसान पहुंचाया, इसे स्वीकार करना मुश्किल है।

कप्तान अली ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में हर विभाग में मुंह खानी पड़ी है। उससे हमारी क्रिकेट की साख को नुकसान पहुंचा है और इसे स्वीकार करना मुश्किल है। हम वहां सही तैयारियों के साथ गए थे इसलिए दो मैचों में पारियों की हार स्वीकार करना मुश्किल है और मैं इसके लिए कोई बहाना नहीं लगा सकता।"

पाकिस्तान के बल्लेबाज दोनों टेस्ट मैचों में घुटने टेकते नजर आए। खुद अली भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने अपनी चार पारियों में 35, 5, 9 और 9 रन बनाए। कंगारूओं की धरती पर मिली मात कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "हमारे गेंदबाद नई गेंद से विकेट लेने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। बल्लेबाज भी बड़ी साझेदारियां नहीं कर सके, हमने अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदला और डेविड वॉर्नर के खिलाफ हमारी जो रणनीति थो वो काम नहीं कर सकी।"

अली ने 16 साल के नसीम शाह का भी बचाव किया। शाह के मैच से पहले खूब चर्चे हो रहे थे कि वो विकेट चटकाएंगे लेकिन ये युवा गेंदबाज संघर्ष करता दिखा। अली ने नासिर का बचाव करते हुए कहा कि वो आक्रामक गेंदबाज है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका, लेकिन फिर भी दुनिया आज उनके बारे में बात कर रही है। कम अनुभव के बावजूद उनके पास गति है। वे भविष्य में पाकिस्तान के लिए महान होंगे।"

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 20:12 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+