पाक ने दिया भारत को चैलेंज, कहा- हमारी टीम से डरती है भारतीय टीम
इस्लामाबाद। चैंपियंस ट्ऱॉफी 2017 के फाइनल में भारत को हराकर अपना पहला और एकमात्र चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाली पाकिस्तान टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। टूर्नामेंट के शुरूआत में अंडरडॉग टीम कही जाने वाली पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 180 रनों के बड़े अंतराल से हराया था।
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने मंगलवार को इस्लामाबाद में चैंपियंस ट्रॉफी के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की मेजबानी वाले एक कार्यक्रम में बीसीसीआई पर चुटकी ली है। शहरयार ने कहा "हमारी जीत के बाद, हम भारत को चुनौती देते हैं कि वह हमारे साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेले। वे हमारे साथ इसलिए नहीं खेलते क्योंकि वे हमारी टीम से डरते हैं। वे (भारत) हमसे आईसीसी के मैचों में खेलेंगे लेकिन द्विपक्षीय मैच नहीं खेलेंगे।"
भारत ने 2007 से पाकिस्तान के साथ एक भी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। पीसीबी का दावा है कि भारत पर दो घरेलू सीरीज बकाया हैं। जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए करोड़ों डॉलर के बराबर है। इसी संदर्भ में पीसीबी ने बीसीसीआई को लीगल नोटिस भी भेजा था। पीसीबी का आरोप है कि भारत ने समझौते का पालन नहीं किया जिससे लगभग 387 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान को 2015 से 2023 तक 5 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी। आपको बता दें कि नवाज शरीफ की मेजबानी वाले इस समारोह में शरफराज खान को टेस्ट कप्तान बनाया गया था। शरीफ ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 मिलियन रूपए ($ 100,000) के पुरस्कार के साथ पुरस्कृत किया जबकि टीम प्रबंधन के सदस्यों को पांच लाख ($ 50,000) का पुरस्कार दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
