अब बंगाल में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे धोनी, निभा सकते हैं कोच की भूमिका
नई दिल्ली। ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी बहुत जल्द ही पश्चिम बंगाल में क्रिकेट अकादमी खोल सकते हैं, जिसमें उनका साथ देंगे पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर। कहा जा रहा है कि ये क्रिकेट अकादमी बंगाल के बरासत में खुल रही है, जिसे कि 200 एकड़ में बनाया जा रहा है, इस अकादमी का शुभारंभ इसी साल अप्रैल में होगा।
पूर्व क्रिकेटर सुबोमोय दास singh-dhoni
धोनी और दिवाकर के अलावा इस अकादमी को खोलने में अहम भूमिका माही के अजीज दोस्त और पूर्व क्रिकेटर सुबोमोय दास भी निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी इस अकादमी के संरक्षक, मेंटर के साथ बल्लेबाजी और वीकेटकीपिंग के कोच भी होंगे। ये भारत की पहली क्रिकेट अकादमी होगी जिसमें सारी मार्डन सुविधाएं होंगी।
बंगाल में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे माही
वैसे माही अपने होम सिटी रांची में भी ऐसी कोशिश कर चुके हैं, धोनी फिलहाल इस समय क्रिकेट से दूर इन सारी चीजों में बिजी हैं। उनका पूरा फोकस इस समय अपने खेल और भारत के लिए अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों को तैयार करने में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
