मंगलवार रात को मुंबई में हुई विराट-अनुष्का की सगाई, जून में है शादी
मुंबई। अब आपके मोस्ट इलेजिबल बैचलर विराट कोहली अब बैचलर नहीं रह जायेंगे क्योंकि उन्होंने मंगलवार रात को अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में उनके आवास पर सगाई कर ली। इस आयोजन में केवल विराट और अनुष्का के करीबी ही शामिल हुए हैं। मीडिया को जरा भी इस आयोजन की भनक नहीं लगने दी शायद इसके पीछे कारण विराट और अनुष्का की मीडिया में हुई पिछले दिनों की फजीहत है।
कहा जा रहा है कि विराट-अनुष्का जून में शादी करेंगे, शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन आईपीएल के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे। अब अनुष्का शादी के बाद फिल्मों में काम करेंगी या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं दोनों अब अपने रिश्ते पर किसी से चर्चा नहीं करेंगे क्योंकि विश्वकप के सेमीफाइनल में विराट के फ्लाप होने पर जिस तरह से अनुष्का को निशाना बनाया गया है, उससे दोनों बहुत ज्यादा आहत हैं। मालूम हो कि 8 अप्रैल को आईपीएल शुरू होने जा रहा है।
कोहली के बढ़ते कद से परेशान धोनी आज लेंगे वन-डे से भी संन्यास
डिस्क्लेमर: यह पूरी तरह से मनगढ़ंत खबर (फेक न्यूज) है, जिसे 1 अप्रैल के मौके पर सिर्फ मनोरंजन के लिए लिखा और पेश किया गया है। इस खबर का वास्तविकता से कोई लेनादेना नहीं है। इससे किसी की भावना को चोट पहुंची हो तो वनइंडिया तह-ए-दिल से माफी मांगता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
