IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार का बदला लेने पर कोहली ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 जनवरी से ऑकलैंड में खेलना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से आखिरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने उतरी थी जो टीम इंडिया की करारी हार के बाद खत्म हुआ था।
इस हार ने भारत की विश्व कप जीतने की संभावनाओं को वहीं पर खत्म कर दिया था। ऐसे में जब कोहली से पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में उस हार का बदला लेने जैसी कोई बात है तो उनका कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इतने अच्छे हैं कि अगर बदला लेने वाली कोई बात हो तो भी आप बदला नहीं ले सकते।
कोहली ने कहा, "वास्तव में नहीं। यहां तक की अगर आप बदले के बारे में सोचते भी हैं तो भी ये लोग इतने अच्छे हैं कि आप ऐसे जोन में जा नहीं सकते। ईमानदारी से कहूं तो हमारे साथ इनके अच्छे रिश्ते हैं ये बस मैदान पर प्रतियोगिता के बारे में हैं।" कोहली ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।
वहीं न्यूजीलैंड टीम के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, "ये एक अच्छी टीम है और हममे आपस में एक दूसरे की इज्जत करते हैं। हम वास्तव में खुश हैं कि उन्होंने विश्व कप के लिए फाइनल में जगह बनाई क्योंकि जब हार जाते हैं तो आप बड़ी तस्वीर की ओर देखते हैं और ये उनके लिए एक टीम के रूप में बड़ी बात थी।
"इसलिए मुझे नहीं लगता है कि बदले जैसी कोई बात है, ये केवल दो अच्छी टीमों के बीच बढ़िया क्रिकेट खेलने जैसा है।"
बता दें कि भारत को इस दौरे पर पांच टी20, तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
