जानिये भारत से हारने से बचने के लिए किसकी शरण में गया ऑस्ट्रेलिया
सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइनल से पहले भारतीय स्पिन गेंदबाजों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम शेन वार्न की शरण में गयी है। सिडनी मुकाबले से पहले महान गेंदबाज शेन वार्न खुद नेट पर पहुंच कर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते देखे गये।
ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नेट पर जमकर पसीना बहाया। यही नहीं माइकल क्लार्क सहित सभी कंगारु बल्लेबाजों ने शेन वार्न की गेंदों का सामना करके भारत की धारदार स्पिन गेंदबाजी से निपटने की तैयारी की।
Lol Aus so scared abt spin they asked Shane Warne to put down the mike and bowl pic.twitter.com/9H8sMXxFJT #AusvInd #INDvAUS
— Viraj Deshpande (@criczest) March 25, 2015 विश्वकप में जिस तरह से भारत के स्पिन गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया है वह ऑस्ट्रेलिया के बड़ी समस्या बना हुआ है। आर अश्विन, रवींद्र जडेजा ने पूरी सीरीज के दौरान जबरदस्त गेंदबाजी की है। साथ ही अभी तक विश्वकप में खेले गये 7 मैचों में विश्वकप के इतिहास में पहली बार सभी 70 विकेट झटके हैं।
सिडनी के मैदान पर खेलते हुए शेन वार्न ने कुल 14 टेस्ट मैचों में 64 विकेट झटके हैं। साथ ही 26 वनडे मैचों में उन्होंने इस मैदान पर 43 विकेट अपने नाम किये हैं। वार्न ने 23 साल पहले इसी मैदान पर अपना क्रिकेटिंग कैरियर शुरु किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
