Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए क्यों यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया के खिलाफ शरीर में चिप लगाकर कर रहा था गेंदबाजी

कोलकाता। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे मैच के दौरान जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज केन रिचर्सडन गेंदबाजी कर रहे थे तो उनकी पीठ में कुछ उभरा हुआ दिखा। कैमरामैन ने उनकी पीठ की तरफ फोकस किया तो कमेंटेटर भी हैरान रह गए की आखिर केन की पीठ में क्या लगा हुआ है। उसी वक्त कमेंट्री बॉक्स में मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया कि दरअसल केन की पीठ में एक खास तरह की चिप लगी हुई है।

जीपीएस ट्रैकर था ये चिप

जीपीएस ट्रैकर था ये चिप

माइकल क्लार्क ने बताया कि यह चिप दरअसल एक जीपीएस ट्रैकर डिवाइस है। क्लार्क ने बताया कि इस जीपीएस ट्रैकर की मदद से ऑस्ट्रलियाई टीम के फिटनेस कोच, खिलाड़ियो की फिटनेस, उनकी ताकत, वातावरण से उनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों पर निगरानी रखते हैं।

इसे भी पढ़ेंः- VIDEO: कंगारुओं को पटखने के बाद टीम इंडिया ने ऐसे मनाया जश्न, मनीष पांडे को जमकर लगाया केक

कैसे काम करता है ये चिप

कैसे काम करता है ये चिप

क्लार्क ने बताया कि यह जीपीएस ट्रैकर डिवाइस खिलाडियों की हार्ट बीट को गिनता है साथ ही खेल के दौरान खिलाड़ी ने कितने कदम चले, कितनी दूरी तय की आदि भी बताता है। टीम के फिटनेस इस जीपीएस डिवाइस पर नजर रखते है साथ ही इसकी सहायता से वो ये तय करते हैं कि किस खिलाड़ी को अब एनर्जी ड्रिंक की जरूरत है, किस खिलाड़ी को थोड़ी देर आराम की जरूरत है, किस खिलाड़ी का यहा का मौसम और उमस से दिक्कत हो रही है आदि।

हॉकी और फुटबाल खिलाड़ी भी लगाते हैं ये चिप

हॉकी और फुटबाल खिलाड़ी भी लगाते हैं ये चिप

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस चिप का प्रयोग 2007 से कर रहे हैं। लेकिन इससे भी पहले से यह सफलतापूर्वक हॉकी और फुटबॉल जैसे सफल खेलों में प्रयोग होता रहा है। भारतीय टीम भी खिलाड़ियो को फिट रखने के लिए बहुत सारे तकनीकों का सहारा लेती है लेकिन अभी तक भारतीय खिलाड़ियों ने इस चिप का प्रयोग करना शुरू नहीं किया है।

इसे भी पढ़ेंः- कुलदीप यादव की रिकॉर्ड हैट्रिक पर नतमस्तक हुआ क्रिकेट वर्ल्ड, चाइनामैन को ऐसे किया सलाम

फिर भी हारी ऑस्ट्रेलिया

फिर भी हारी ऑस्ट्रेलिया

चिप के जरिए भी अपने खिलाड़ियो को फिट और तरोजाजा रखना भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के काम नहीं आया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे वनडे मैच में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के नायक विराट कोहली और कुलदीप यादव रहे। कोहली ने जहां 107 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+