Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की जीत के बाद ऋषि कपूर ट्विटर पर धमाल मचा रहे हैं, आप भी देखिए

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत का बड़ा मुकाबला पाकिस्तान से होगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले ही इस मैच के लिए लोगों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। जाने माने बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक ट्वीट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। इससे पहले भी रिषि कपूर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आए थे।



दरअसल भारत की बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट से जीत के बाद देर रात ऋषि कपूर ने ट्वीट करके लिखा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्लीज क्रिकेट टीम भेजना, इससे पहले हॉकी या खो खो टीम भेजी थी, क्योंकि 18 जून को यानि फादर्स डे के दिन बाप खेल रहा है तुम्हारे साथ। ऋषि के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान की पत्रकारर मदीहा अनवर ने रिषि कपूर के ट्वीट पर जवाब दिया जिसपर पहले तो ऋषि कपूर उखड़ गए लेकिन बाद में उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसे कोई भी पाकिस्तानी बर्दाश्त नहीं कर पाए।


मदीहा अनवर ने लिखा कि ऋषि कपूर आपसे बेहतर भाषा की उम्मीद थी, आप सुलझे हुए अनुभवी कलाकार हैं, इस स्तर के व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। लेकिन ऋषि कपूर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि आप लोग हमेशा मुद्दे से भटक क्यों जाते हैं, मेरे लिए क्रिकेट काफी बड़ा है, आप उसपर मुझसे बात कीजिए, विषय को मत बदलिए, मैं जानता हूं और मेरा देश जानता है कि मैं क्या हूं।

लेकिन ऋषि कपूर के ट्वीट पर जिस तरह से तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु की उसके बाद ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट किया और कहा अच्छा छोड़ो यार, तुम लोग जीतो और हजारो बार जीते, सिर्फ आतंकवाद बंद कर दो यार, मुझे हार मंजूर है, हम शांति और प्यार चाहते हैं। बहरहाल टीम इंडिया का पाकिस्तान से फाइनल मुकाबला 18 जून को होगा, जिसमें भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या पाकिस्तान की टीम कुछ बड़ा उलटफेर कर सकती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+