हार के बावजूद छा गए हार्दिक पांड्या, सुष्मिता सेन ने किया प्यार का इजहार!
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 180 रनों के विशाल मार्जिन से पाकिस्तान से हार गई। इस मैच में एक को छोड़कर किसी भी भारतीय खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला।

हार्दिक पर फिदा हुआ बॉलिवुड
भारतीय टीम के युवा ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मैच में अपनी शानदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। हार्दिक पांड्या ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की आक्रामक पारी खेलीकर भारतीय फैंस को खुश होने का कुछ मौका दे दिया। हार्दिक की पारी ने न केवल भारतीय फैंस को खुश कर गई बल्कि बॉलिवुड भी उनपर फिदा हो गया।

सुष्मिता सेन ने किया प्यार का इजहार
हार्दिक पांड्या की शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक से बढ़कर एक ट्वीट किए जाने लगे। क्रिकेट प्रेमी से लेकर सेलिब्रिटी भी हार्दिक की इन शानदारी पारी को देखकर अपनी खुशी जताने में पीछे नहीं रहे। रणबीर सिंह से लेकर गौहर खान समेत सेलिब्रिटी ने हार्दिक के लिए ट्विट किया, लेकिन सबसे खास ट्विट रहा ब्रह्मांड सुंदरी और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने। उन्होंने तो हार्दिक से अपने प्यार का इजहार कर दिया और उन्हें आई लव यू का मैसेज भेजा।

कतार में और भी कई
सुष्मिता सेन के अलावा एक्ट्रेस और बिग बॉस की प्रतियोगी गौहर खान ने भी हार्दिक पांड्या से अपने दिल की बात कही और उन्हें आई लव यू का मैसेज भेजा। इसके अलावा सौनल चैहान, सोफिया चौधरा , रितेश देशमुख समेत कई सेलिब्रिटी ने हार्दिक के लिए ट्विट किए।
Love the energy of all the young players on both sides!!!!👍👏😊❤️they exude such #fire 👏👏💪 way to go!!!! What a 6 Pandya 👍💪👏❤️🇮🇳😁
— sushmita sen (@thesushmitasen) June 18, 2017
Now that's how we play the game when all chips look down!!!!!😄💪🇮🇳🇮🇳❤️how sexy to see 6-6-6 😉❤️💃🏻I love u Pandya!! 👍🇮🇳
— sushmita sen (@thesushmitasen) June 18, 2017
Whoa.... @hardikpandya7. WHAT WAS THAT?!?!👏🏻👏🏻#IndvPak
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) June 18, 2017
Thank you @hardikpandya7 for injecting life into the game and hope in us ! #CTFinal2017
— Archana Vijaya (@archanavijaya) June 18, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications