OMG : इसे कहते हैं क्रिकेट प्रेमी, दिव्यांग बच्चे ने हाथों के बल दाैड़कर पूरा किया रन
नई दिल्ली। क्रिकेट...वो खेल जिसके प्रति बच्चों से लेकर बूढ़े वर्ग के लोगों में दिवानगी दिखाई देती है। खेलने का जुनून हो तो हाथ में बल्ला कैसा है और मैदान कितना बड़ा है, यह नहीं देखा जाता। गलियों में भी क्रिकेट खूब खेला जाता है। यह सच है कि खेल कोई भी हो, उसके लिए खिलाड़ी का फिट होना व स्वस्थ होना आवश्य है, लेकिन क्रिकेट के प्रति जिनमें जुनून होता है वो किसी हालत में हो पर खेलने का शाैक पूरा करेगा। सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख जो क्रिकेट को प्यार ना करता हो वो भी सोचने पर मजबूर हो जाए।
दरअसल, ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुधा रेमन ने शेयर किया है। कुछ स्कूली बच्चे कड़ी धूप में क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक दिव्यांग बच्चा शाॅट लगाने के बाद रन दाैड़ने के लिए दाैड़ता है। उसने रेंगते हुए हाथों के बल पर रन पूरा किया। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर किसी में इस खेल के प्रति इतना लगाव कैसे हो सकता है। लेकिन इस दिव्यांग बच्चे ने साबित कर दिया कि हिम्मत हो कुछ कर गुजरने की फिर सामने आने वाली मुश्किलें भी राह बदल लेती हैं।
Left me speechless! #DeterminedMind A must watch to all those who love cricket and even those who don't like it. Got to see this in FB, would love to know the details of this boy. @CSKFansOfficial @Whistlepodu4Csk pic.twitter.com/kM0SWACrKl
— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) December 26, 2019
इस वीडियो को शेयर करते हुए सुधा रेमन ने लिखा, 'कहने के लिए शब्द नहीं हैं। यह उन लोगों के लिए देखने योग्य है जो क्रिकेट को पसंद करते हैं और उन लोगों के लिए भी जो इसे पसंद नहीं करते हैं। इसे FB पर देखा और इस बच्चे के बारे में जानने को बेताब हूं।' बता दें कि यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ट्विवर पर यूजर्स बच्चे की हिम्मत देख हैराना हैं और उसे सलाम कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
