IND vs BAN Test : मयंक अग्रवाल ने फिर ठोका शतक, सचिन और द्रविड़ भी नहीं कर पाए ऐसा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल का बल्ला आग उगलता जा रहा है। मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदाैर में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक ठोक दिया है। इसी के साथ जहां भारत ने मजबूत स्थिति बना ली है तो वहीं मयंक ने खुद की जगह पक्की करने की दावेदारी ठोक दी है। मयंक ने 184 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके अंतरारष्ट्रीय टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा। इसी के साथ मयंक ने अपने नाम एक खास रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है। रिकाॅर्ड भी ऐसा जो पुराने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर व राहुल द्रविड़ भी नहीं पाए थे।

क्या किया मयंक ने ऐसा
दरअसल, मयंक का यह अपनी सरजमीं पर तीसरा शतक रहा। वो भी सिर्फ 4 टेस्ट मैचों में। मयंक घरेलू मैदान पर खेले शुरूआती 4 मैचों में 3 शतक जड़ चुके हैं, ऐसा करिश्मा करने वाले वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। मयंक से पहले उनके पूर्व हमवतन मोहम्मद अजहरूद्दीन ही ऐसा कर पाए हैं। अजहरूद्दीन ने भी भारत में ही खेले शुरूआती 4 टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा 5 विदेशी क्रिकेटर्स भी भारत में खेले अपने शुरूआती 4 मैचों में 3 शतक जमा चुके हैं।

इस बल्लेबाज ने जड़े हैं भारत में लगातार 4 टेस्ट मैचों में 4 शतक
भारत में लगातार 4 टेस्ट मैचों में 4 शतक जड़ने वाले विंडीज के पूर्व बल्लेबाज एवर्टन वीक हैं। एवर्टन का यह रिकाॅर्ड आज भी कायम है। इसके अलावा गैरी सोबर्स, केन बैरिंगटन, एंडी फ्लोअर और एंड्रयू स्ट्रॉस भारत में खेले पहले 4 टेस्ट मैचों में 3-3 शतक जमा चुके हैं।

आग उगल रहा है मयंक का बल्ला
बता दें कि मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनकी पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ शतकीय पारी रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
