
जन्मदिन बनाया खास:
दरअसल, ‘मेक ए विश आस्ट्रेलिया फाउंडेशन' के कारण ही ऑर्ची का खेलना संभव हो पाया। खबरों के मुताबिक यारा पार्क में ‘बूपा फेमिली डे' के अवसर रविवार को यह घोषणा की गई। एडिलेड के लेग स्पिनर आर्ची के लिए शनिवार को सातवां जन्मदिन यादगार बन गया क्योंकि पेन ने उसी दिन उन्हें जानकारी दे दी थी।
|
टॉस के लिए मैदान पर आए आर्ची:
आर्ची को कंगारू कोच जस्टिन लैंगर ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ही बता दिया था कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने जा रहे हैं। लैंगर ने उनको यह भी बताया था कि भारतीय टीम के खिलाफ पहले मैच से पूर्व जो ट्रेनिंग सेशन होगा, उसमें वो शामिल होंगे। इस दौरान मैच से पहले वह टीम पेन और विराट कोहली के साथ मैदान पर टॉस के लिए आए।
|
विराट को आउट करने की चाह:
आर्ची ने इस दौरान विराट कोहली को आउट करने की मंशा भी जताई। इसके अलावा नाथन लियोन उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। आपको बता दें कि आर्ची एक दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए सीए की यह एक योजना है। इसके तहत ऐसे बच्चों को इस तरह के नए नए अनुभव कराने में सहायता की जाती है। पहला टेस्ट मैच शुरू 6 दिसंबर को शुरू हो रहा है।

विराट को आउट करने की चाह:
आर्ची ने इस दौरान विराट कोहली को आउट करने की मंशा भी जताई। इसके अलावा नाथन लियोन उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। आपको बता दें कि आर्ची एक दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए सीए की यह एक योजना है। इसके तहत ऐसे बच्चों को इस तरह के नए नए अनुभव कराने में सहायता की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
