Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रीति जिंटा विवाद के बाद, शॉन मार्श ने अपने साथी खिलाड़ी को जड़ा मुक्का!

नई दिल्ली। आईपीएल क्रिकेट एक बार फिर से ड्रेसिंग रूम को लेकर विवादों में है। किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम में हुए विवाद के बाद शॉन मार्श को वापस भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक शॉन मार्श को उनके साथी खिलाड़ी के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

IPL में 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होने अपनी छोटी पारी से पलटा मैच का रुख

शॉन मार्श ने छह मैचों में कुल 159 रन बनाये हैं, उन्हें टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन उन्हें टीम से बाहर करके हाशिम अमला को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले टीम के कप्तान डेविड मिलर को कप्तानी से हटाकर उनकी जगह मुरली विजय को टीम की कमान सौंपी गयी है।

मिलर के कप्तानी के पद से हटाये जाने के पीछे की वजह भी ड्रेसिंग रूम में विवाद को माना जा रहा है। लेकिन उसी बीच शॉन मार्श पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को मुक्का जड़ दिया जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि उनके बाहर जाने की वजह उनकी पीठ में चोट को बताया जा रहा है।

किंग्स इलेवन पंजाब का इस बार आईपीएल सीजन में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है। 10 मैचों में पंजाब के पास सिर्फ 6 अंक हैं। इससे पहले यह भी बात सामने आयी थी कि टीम की मालिक प्रीति जिंटा की टीम के कोट संजय बांगड़ से विवाद हुआ था। खबरों की मानें तो प्रीति जिंटा ने संजय को अपशब्द कहें, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+