INDvAUS: स्लेजिंग को लेकर मिचेल जॉनसन ने उड़ाया टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मजाक
नई दिल्ली। भारत के ऑस्ट्रलिया दौरे को लेकर माहौल गर्म है। क्रिकेट के मैदान पर इन दो टीमों के बीच मैच के साथ-साथ जुबानी जंग के भी आसार जताए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पिछली सीरीज में भी दोनोंं टीमों के बीच माहौल बड़ा सख्त था। इस बार दोनों टीमों ने शांति और दोस्ताना माहौल में खेलने की बात कही है। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है जिसमें उनका(विराट) उपहास उड़ाया गया है।

जवाब देने में पीछे नहीं रहेगा टीम इंडिया:
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह बिना स्लेजिंग के यह दौरा करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही कहा था कि 'अगर किसी ने विवाद शुरू किया तो टीम इंडिया जवाब देने में पीछे नहीं रहेगी।'
|
जॉनसन ने किया ट्वीट:
फॉक्स स्पोर्ट्स ने विराट कोहली की प्रेस कॉफ्रेंस को ट्विटर पर पोस्ट किया, इस पोस्ट को देखकर जॉनसन ने जवाब दिया, 'मेरा ध्यान रहेगा कि विराट कोहली किसी को पवेलियन भेजने का इशारा नहीं करेंगे।'
बता दें कि 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट और जॉनसन के बीच जमकर विवाद हुआ था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जॉनसन की एक गेंद कोहली के हेलमेट पर जाकर लगी थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को भला बुरा भी कहा था।

21 नवंबर से शुरू होगी सीरीज:
गौरतलब है कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर 2018 से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। इसके बाद 6 दिसंबर 2018 से दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले जाने हैं। फिर 12 जनवरी 2018 से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
