For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रन आउट के बाद डिविलियर्स के सीने पर छोड़ दी थी गेंद, अब ICC ने लगाया जुर्माना

डरबन। दक्षिण अफ्रीका दौर पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत से जरूर आगाज किया है लेकिन उसके एक गेंदबाज पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की शानदार बल्लेबाजी और मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को डरबन टेस्ट में 118 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लेकिन खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन पर आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में आईसीसी ने मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

दरअसल डरबन टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलयर्स दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए। ये वाकया उस समय का है, जब साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी खेल रही थी और टीम 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना चुकी थी। गेंद नाथन लियोन के हाथ में थी और सामने थे मार्करम, जिन्होंने गेंद को कुछ दूरी पर खेला और नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े डिविलियर्स ने सिंगल के लिए दौड़ लगा दी। हालांकि मार्करम इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने डिविलियर्स को आधी पिच से ही वापस लौटाया लेकिन तब तक बेहद देर हो चुकी थी।

वॉर्नर ने बॉल सीधे नाथन लियोन की तरफ फेंकी और लियोन ने संटप्स बिखेर दिए। लेकिन स्टंप बिखेरने के बाद नाथन ने गेंद डिविलियर्स के चेस्ट पर ही फेंक दी। दरअसल डाइव मारने के बाद डिविलियर्स उठ भी नहीं पाए थे तब तक स्टंप बिखर चुके थे और लियोन ने विकेट उड़ाने के बाद गेंद पास में ही जमीन पर लेटे डिविलियर्स के सीने पर पटक दी। जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें लेवल 1 का दोषी पाया।

मैच रेफरी जेफ क्रो ने घटना का आकलन किया और लियोन को आईसीसी कोड आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया। इसके तहत खिलाड़ी पर अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक या दो डिमरेट पॉइंट मिलते हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता के अनुसार, लियोन ने डिविलियर्स से माफी मांगी है। लियोन ने डिविलियर्स से ये भी कहा है कि उनका कोई दुर्भावना का इरादा नहीं था।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम पर अभी और खतरा मंडरा रहा है। दरअसल एक एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक से झगड़ा कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अभी जांच कर रहा है लेकिन वार्नर के तेवर देखकर लग रहा है कि उन पर भी आईसीसी की चाबुक चल सकती है।

Story first published: Monday, March 5, 2018, 15:31 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+