खत्म नहीं हुई है एन श्रीनिवासन की फिर से बीसीसीआई चीफ बनने की हसरत
नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में एन. श्रीनिवासन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। श्रीनिवासन के सभी पांच सुझावों को सुप्रीम कोर्ट के खारिज करने के बाद श्रीनिवासन ने कोर्ट को लिखित अंडरटैकिंग दिया कि अगर उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई तो वे आईपीएल की बैठकों से दूर रहेंगे।
श्रीनिवासन ने सुप्रीम कोर्ट से बीसीसीआई अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी। आपको बता दें कि श्रीनिवासन को अगर चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है तो उनका बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि वे इस पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी हैं।
वहीं बीसीसीआई के वकील कपिल सिब्बल ने न्यायाधीश टीएस ठाकुर और न्यायाधीश एफएमआई कालीफुल्ला की खंडपीठ को बताया कि श्रीनिवासन आईपीएल की गवर्निग काउंसिल और आईपीएल से जु़ड़ी बीसीसीआई की बैठकों से खुद को दूर रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार क्रिकेट संघ की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर से श्रीनिवासन को बर्खास्त करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि सीएसके के मालिक तथा देश में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का प्रमुख होने के नाते श्रीनिवासन और सीएसके के हितों के टकराने के काफी आसार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
