नई दिल्ली। इन दिनों आइपीएल की धूम मची है। लगभग सभी देशों के खिलाड़ी इस समय भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल 11 खत्म होते ही टीम इंडिया के आगे के मैचों का कार्यक्रम भी फिक्स हो गया है। अफगानिस्तान से टेस्ट मैच के साथ-साथ काउंटी क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को जाना है। इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया की भारत ने कंफर्म किया है किया है की वो आगामी टेस्ट सीरीज में एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच में डे नाइट का मुकाबला नहीं खेलेगा और अब यह मुकाबला दिन का ही होगा। बता दें की इस साल के अंत में दिसंबर माह में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब यह टेस्ट मुकाबला अब दिन में ही खेला जाएगा।
बीसीसीआई नहीं हुआ तैयारः क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पोकपर्सन ने बताया की हमने बीसीसीआई के सामने यह प्रस्ताव रखा था लेकिन उन्होंने कहा की अभी वो इस खेल के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी बताया की बीसीसीआई के इस फैसले से एडिलेड के कुछ फैंस जरूर परेशान होंगे क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। आगे उन्होंने स्पष्ट किया की ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के साथ होने वाले दो टेस्ट मैच में एक मैच डे नाइट का खेलेगा जिसकी शुरुआत 24 जनवरी को होने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया की इस खेल के माध्यम से हम टेस्ट मैच को और खास बनाना चाहते हैं।
भारत के कोच रवि शास्त्री ने किया था इंकारः गौरतलब हो की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस प्रस्ताव पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई सीओए से मिले थे और उन्होंने स्पष्ट किया था की मैनेजमेंट और खिलाड़ी अभी डे नाइट टेस्ट के लिए तैयार नहीं है और इस समय टीम का पूरा ध्यान विश्वकप की ओर है। दिलचस्प बात है की भारत बांग्लादेश के बाद दूसरा पूर्ण सदस्य देश है जिसने गुलाबी गेंद से मैच खेलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मना किया है। बता दें की ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के दो टी20 मुकाबले भी होने हैं जो 21 औऱ 25 नवंबर को खेले जाने हैं। उसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है।