Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : रोमांचक मुकाबले में 1 अंक से जीता दिल्ली, तेलुगू ने लगाई हार की हैट्रिक

नई दिल्ली। दबंग दिल्ली ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के आठवें मुकाबले में तेलुगू टाइटंस पर बेहद रोमांचक जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने तेलुगू को 34-33 से हराया। इसी के साथ दिल्ली ने सीजन की शुरूआत जीत के साथ की जबकि तेलुगू की यह इसी सीजन में लगातार तीसरी हार रही। इससे पहले तेलुगू को अपने पहले मैच में यू मुंबा से 25-25, जबकि दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज से 25-39 से हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि इस मैच में दर्शकों को दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के खत्म होने से पहले अंदाजा लगाना मुश्किल था कि काैन सी टीम विजयी रहेगी, लेकिन अंत में दिल्ली 1 अंक से बाजी मार गई। दिल्ली ने पहले हाॅफ में 13 तो तेलुगू ने 12 अंक बटोरे। वहीं दूसरे हाफ में दोनों ने 21-21 अंक जुटाए।

इस मुकाबले में दिल्ली को 23 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तेलुगू को 27 रेड प्वाइंट्स और 6 टैकल प्वाइंट्स मिले।

दोनो टीमें ऐसी हैं-
दबंग दिल्ली- अमन कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद ग़फ़्फ़ारी, सत्यवान, जोगिंदर नरवाल, सोम्बीर, मिराज शेख, विजय

तेलुगु टाइटन्स-
अमित कुमार, अंकित बेनिवाल, कमल सिंह, मूला सिवा,रजनीश, राकेश, सिद्धार्थ, सूरज, आकाश ,मनीष, सी.अरुण, अबोजार मिघाई, कृष्णा, विशाल, अरमान, डेविट, फरहाद

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 22:02 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+