चला मैक्सवेल का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया ने रच दिया इतिहास, बनाया T20 के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड रच दिया है। ग्लेन मैक्सवेल की धुंआधार बल्लेबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल टी20 मैच मे सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अप ने नाम कर दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 263/3 का स्कोर बनाया, जो अब तक सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले सर्वाधिक रनों का विश्व रिकॉर्ड 260/6 स्कोर के साथ श्रीलंका के ही नाम था। इस रिकॉर्ड का श्रेय ग्लेन मैक्सवेल को जाता है, जिसने नाबाद 145 रनों की पारी खेली, जो टी-20 में दूसरा व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर है।

ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ़ 65 गेंदो पर 145 नाबाद रनों की पारी खेली,जिसमें 14 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 में शतक लगाने वाले वो तीसरे बल्लेबाज़ बन गए। वहीं श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ बन गए।

Story first published: Tuesday, September 6, 2016, 21:28 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+