Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर की आईसीसी से 'बगावत', कहा- हम नहीं खेलेंगे

लंदन। आईसीसी द्वारा शुरू की जा रही नई क्रिकेट लीग को लेकर ऑस्ट्रेलिया से बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा कि उनकी चार दिवसीय टेस्ट मैचों में खेलने की कोई इच्छा नहीं है। दरअसल आईसीसी चार दिनों के टेस्ट मैच करवाने पर विचार कर रहा है। लेकिन ICC के प्रमुख सदस्य ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस प्रारूप में रुचि नहीं दिखाई है। दोनों बल्लेबाजों का कहना है कि उनकी चार दिवसीय टेस्ट मैचों में खेलने की कोई इच्छा नहीं है।

आपको बता दें कि इस महीने ऑकलैंड में बोर्ड बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने पांच दिवसीय प्रारूप के दर्जे को बरकरार रखने के लिये नौ देशों की टेस्ट चैंपियनशिप की योजना का खुलासा किया था। दरअसल आईसीसी T-20 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट को मजेदार बनाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मिथ ने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से पांच दिन का गेम पंसद करूंगा, इसलिए मैं इसे पांच ही दिन रखना चाहूंगा।

स्मिथ ने आगे कहा- "जिस तरह से पारंपरिक रूप से टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है, मुझो लगता है कि यह शानदार है जब आप पांचवें दिन पहुंचते हो और अंतिम घंटे में पहुंचते हो तो मुझे लगता है कि यह खेल का सचमुच सबसे अच्छा हिस्सा है।" स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर ने भी कहा, "मेरी चार दिवसीय क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है। टेस्ट मैच क्रिकेट में इतने उतार चढ़ाव होते हैं, जिसमें मौसम भी होता है, कुछ मैच तीन दिन में ही खत्म हो जाते हैं लेकिन जब मौसम खराब होता है तो मैच को खराब करने में सिर्फ एक दिन का समय लगता है।" आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चार दिवसीय टेस्ट को ट्रायल के तौर पर मंजूरी दी है। पहला चार दिवसीय टेस्ट दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 26 दिसंबर को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+