Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीनों प्रारूप में साउथ अफ्रीका के लिये वापसी करने को तैयार हैं फाफ डुु्प्लेसिस

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने हाल ही में तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटा दिया जिसके बाद वह पहले टेस्ट और फिर टी20 टीम से बाहर हो गये थे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने डुप्लेसिस की जगह टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को सीमित ओवर्स प्रारूप में टीम की कमान सौंप दी है। हालांकि बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह इस तीनों प्रारूप में एक ही खिलाड़ी को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने साफ किया है कि वह अभी भी साउथ अफ्रीका के लिये तीनों प्रारूप में देश के लिये खेल सकते हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका को दिये एक इंटरव्यू के दौरान फॉफ डुप्लेसिस ने साफ किया कि तीनों प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के लिये देश का प्रतिनिधित्व करने की 'भूख और जज्बा' बरकरार है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह 2020-21 सेशन में दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों प्रारूप में खेलने को तैयार हैं।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने याद किया 1978 का भारत दौरा, कहा- बताया कैसे भारतीय स्पिनर्स को धोया

डुप्लेसिस ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अभी टीम में काफी योगदान कर सकता हूं और मुझे अब भी देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने को लेकर मेरे जज्बे में कोई कमी नहीं आयी है। खेल से दूर रह कर भी मैंने यह सुनिश्चित किया कि क्रिकेट को लेकर मेरी भूख बरकरार रहे। खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि वह खेल से प्यार करें।'

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें यह एहसास कराया कि वह इस खेल को कितना चहते है।

और पढ़ें: लॉकडाउन में विराट कोहली समेत इन 10 खिलाड़ियों को हुआ 125 करोड़ का नुकसान

उन्होंने कहा, 'सभी की तरह मुझे भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है लेकिन मैंने लॉकडाउन से पहले अपने गैराज में कुछ बदलाव कर लिया था जिसने मुझे व्यस्त रखा है। मैं हालांकि बाहर जाने के लिए उत्सुक हूं और प्रतिबंधों में थोड़ी राहत मिलने के बाद बाहर अभ्यास करुंगा।'

Story first published: Wednesday, May 6, 2020, 14:36 [IST]
Other articles published on May 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+