Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एरॉन फिंच के एक ट्वीट से आपस में भिड़ गए भारत और पाक के क्रिकेट प्रशंसक

नई दिल्ली। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से मात दी थी। हालांकि इस मैच के बाद भारत की हार से ज्यादा चर्चे ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थर फेंके जाने के थे। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच जीत तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी। लेकिन मैच के बाद जो हुआ उससे हर कोई हैरान रह गया।

घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज एरॉन फिंच ने बस के टूटे हुए शीशे की फोटो शेयर करते हुए कहा था कि ये बहुत डरावना था। फिंच के ट्वीट के बाद भारत और पाकिस्तान के फैंस आपस में भिड़ गए।

और वे कहते हैं कि पाकिस्तान सेफ प्लेस नहीं है

एरॉन फिंच के ट्वीट को कोट करते हुए एक पाकिस्तानी फैन ने लिखा- और वे कहते हैं कि पाकिस्तान सेफ प्लेस नहीं है। मैं एरॉन फिंच को ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पाकिस्तान भारत से ज्यादा सेफ प्लेस है। हम शांति वाले और क्रिकेट लवर हैं। हम अपना क्रिकेट वापस चाहते हैं। और हम ऐसा करके रहेंगे।

और उसके बारे में क्या जो श्रीलंका के खिलाफ हुआ था

और उसके बारे में क्या जो श्रीलंका के खिलाफ हुआ था

एक अन्य भारतीय ने पाकिस्तानी फैन को जवाब देते हुए लिखा- और उसके बारे में क्या जो श्रीलंका के खिलाफ हुआ था। भूल गए क्या? गौरतलब है कि 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विफल लोग, पता नहीं कैसे विदेशियों की रक्षा करते हैं

विफल लोग, पता नहीं कैसे विदेशियों की रक्षा करते हैं

एक अन्य पाकिस्तानी फैन ने लिखा- विफल लोग, पता नहीं कैसे विदेशियों की रक्षा करते हैं।

इसका जवाब देते हुए एक भारतीय फैन ने लिखा- क्या तुम लोगों को पता है कि कैसे रक्षा करते हैं। क्या आप श्रीलंकन टीम को भूल गए।

 हमने पत्थर फेंका है ग्रेनेड नहीं

हमने पत्थर फेंका है ग्रेनेड नहीं

एक अन्य भारतीय यूजर ने लिखा- हमने पत्थर फेंका है ग्रेनेड नहीं।

यह एक आतंकवादी हमला था

यह एक आतंकवादी हमला था

एक पाकिस्तानी फैन ने लिखा- यह एक आतंकवादी हमला था, भारत में यह है कि स्थानीय लोगों को अपने देश में किसी (विदेशी) को जीतना हजम नहीं होता है।

पाकिस्तानी आतंकवाद की बात कर रहा है

पाकिस्तानी आतंकवाद की बात कर रहा है

एक भारतीय यूजर ने जवाब दिया- पाकिस्तानी आतंकवाद की बात कर रहा है। Wow..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+