हार के बाद पहली बार बोले शिखर, कहा मुझमें ही कोई कमी होगी
नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के साथ ही टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में सफर खत्म हो गया। टी20 से टीम इंडिया के बाहर होने से भारतीय नाखुश हैं तो खिलाड़ी भी मायूस। ऐसे में हार के बाद पहली बार टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट कर खुद को कसूरवार बताया है। खराब दौर से गुजर रहे धवन ने ट्वीट के जरिए कहा है कि कोई कमी मेरे में ही होगी। इमोशनल हुए विराट, T20 के सफर को बताया यादगार, कहा शुक्रिया
धवन ने लिखा है कि कोई कमी मेरे में ही होगी, जैसी परफॉर्मेन्स चाहता था वैसी हुई नहीं। शिखर ने वादा किया है कि वो गलितियों को अब खूबियों में बदल देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वो एक अच्छा खिलाड़ी बन कर दिखाएंगे। Video: जीत के बाद क्रिस गेल और ब्रावो का टॉपलेस डांस
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में शिखर अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं। शिखर ने चार मैच खेलें और सिर्फ 43 रन बनाएं। जिसके बाद कैप्टन धोनी ने उन्हें सेमीफाइनल में टीम से बाहर रखा और उनके बदले अंजिक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया। सेमीफाइनल में राहणे ने 40 रन बनाए थे। हलांकि सेमीफाइनल में अच्छा खेलने के बावजूद भी वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई।
Koi kami mere mein hi hogi, jaisi performance chahta tha waisi hui nahi. Galtiyon ko ab khoobiyon mein badal ke aur acha khiladi banoonga!
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 2, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
