14 करोड़ का दबाव खेल पर नहीं पड़ेगा: युवराज सिंह
युवराज ने बताया कि मैं वाकिफ हूं कि इतनी धनराशि मिलने के बाद उनसे बहुत सी उम्मीदें हैं। मैं खुश हूं कि मुझे क्रिस गेल और एबी डिविलयर्स जैसे खिलाडि़यों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। 'मुझे लगता है कि वहां मैं स्वछंद होकर खेल सकूंगा। एक खिलाड़ी पर हमेशा ही मैच जीतने का दबाव होता है। बैंगलोर एक अच्छी और मजबूत टीम है।
युवराज की कीमत पर तब और विवाद हो गया जब आरसीबी के मालिक विजय माल्या ने कहा कि हम युवराज को कम कीमत पर खरीद सकते थे लेकिन दोबारा बोली लगने से उनकी कीमत और बढ़ गयी। बताया जाता है कि जब युवराज की कीमत 10 करोड़ लगी और बैंगलोर टीम ने उन्हें खरीद लिया तभी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने कहा कि उन्होंने इसी कीमत पर अपना पक्ष भी रखा, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद युवराज की बोली 14 करोड़ लगी।
युवराज इसके पहले पुणे वॉरियर्स इंडिया और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
