5th T20, IND vs WI: फिर दिखा गेंदबाजों का जलवा, भारत ने किया विंडीज का सूपड़ा साफ, 5-0 से जीती सीरीज
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए प्रोविंस स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 61 रनों की बड़ी जीत हासिल की और मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज की टीम को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया है। भारत ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद टी20 को 5-0 से जीता है। इतना ही नहीं यह 8वां मौका था जब भारतीय टीम ने किसी टीम को द्विपक्षीय सीरीज के दौरान लगातार 4 या उससे ज्यादा बार हराया हो।
भारत के लिये कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही और उसने अपने पहले 2 विकेट 17 रन पर खो दिये थे। लेकिन यहां से वेदा कृष्णामूर्ति और जेम्मिाह रोड्रिग्वेज ने तीसरी विकेट के लिये 117 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: IND vs WI: शिखर-भुवनेश्वर को भारी पड़ सकता है आराम, टीम से रिप्लेस कर सकते हैं यह 4 खिलाड़ी
वेदा कृष्णामूर्ति ने 48 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके जड़े। वहीं जेम्मिाह रोड्रिग्वेज ने 50 रनों की पारी खेली। वह 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर आलिया एलेन का शिकार बनीं।
वेस्टइंडीज के लिए हैली मैथ्यूज, कप्तान अनीसा मोहम्मद और आलियाह एलीने ने एक-एक विकेट चटकाए।
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 134 रनों का स्कोर बनाया और फिर जब वेस्टइंडीज की टीम उस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत उसे महज 73 रन तक सीमित कर दिया। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा किशोना नाइट (22) और शैमाने कॉम्पबेल (19) ने रन बनाये। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 10 रन तक भी नहीं पहुंच सका।
और पढ़ें: 2nd Test: सौरव गांगुली से अलग है इन खिलाड़ियों की राय, कहा- डे-नाइट होने से नहीं बढ़ेंगे दर्शक
भारतीय टीम के लिये ऑफ स्पिनर अनुजा पाटील ने दो विकेट लिए, जबकि राधा यादव, पूनम यादव, पूजा वस्त्राकर और हर्लीन देओल को एक-एक विकेट मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
