पहली बार विश्वकप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया
मेलबर्न। विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 95 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया है। वहीं विश्वकप के फाइनल में पहली बार पहुंचने वाली न्यूजीलैंड के लिए कंगारुओं को मेलबर्न के मैदान पर हराना कड़ी चुनौती होगी।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मैदान में रविवार को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे। वहीं इस फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड को अपनी राय दी है कि कीविज को मैदान पर अपने फील्डरों को सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी है। वहीं उन्होंने कहा कि मैलबर्न का मैदान बहुत बड़ा है। इस मैदान पर आप गलत शॉट खेलकर बच नहीं सकते हैं।
वहीं इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि विश्वकप के फाइनल में पहुंचना काफी रोमांचक है। हमें उम्मीद है कि हम न्यूजीलैंड को हरान में सफल होंगे। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडम मैक्कुलम ने कहा कि विश्वकप के फाइनल में पहुंचना मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक और बेहतरी पल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
