शाहिद अफरीदी की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
नई दिल्ली। जोरदार छक्के जड़ने के लिए पूरी दुनिया में बूम-बूम के नाम से मशहूर पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। एएफपी की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने रविवार को सन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही शाहिद अफरीदी का 21 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट पर विराम लग गया। अफरीदी इन दिनों सिर्फ टी-20 खेल रहे थे, वो टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट पहले ही छोड़ चुके हैं।
शाहिद अफरीदी ने 1996 में अपने दूसरे ही मैच में 37 गेंदों पर शतक जमाकर दुनिया को अपना मुरीद बना लिया था। एकदिवसीय मैचों में ये एक ऐसा रिकॉर्ड था, जो 17 साल बाद टूटा। शाहिद ने 27 टेस्ट मैचों में 1176 रन बनाए और 48 विकेट लिए। 398 वनडे मैचों में 8064 रन के साथ उन्होंने 395 विकेट हासिल किए। टी-20 में उन्होंने 98 मैच खेले और 1405 रन बनाए, टी-20 में उनके नाम 97 विकेट हैं। अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट 2010 में और वनडे को 2015 में अलविदा कह दिया था। शाहिद के नाम पर क्रिकेट के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

