Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजकोट के राजा बने युवराज

राजकोट, 14 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्‍लैंड के खिलाफ आक्रामक शतकीय पारी खेलते हुए राजकोट में अपनी बादशाहत का परिचय दिया। युवराज सिंह ने 78 गेंदों पर 16 चौके और 6 छक्‍के लगाते हुए 137 रन बनाये।

वहीं सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी रन बनाने में पीछे नहीं रहे। सहवाग ने भारत को अच्‍छी शुरुआत प्रदान करते हुए 73 गेंदों पर 85 रन बनाये। भारतीय बल्‍लेबाजों की आक्रामक पारियों की बदौलत भारत ने इंग्‍लैंड के समक्ष 387 रन का स्‍कोर खड़ा किया है।

राजकोट के मैदान पर भारतीय बल्‍लेबाजों ने कुल 13 छक्‍के और 38 चौके जड़ते हुए इंग्‍लैंड के गेंदबाजों को धो दिया। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (85), गौतम गंभीर (51) और युवराज सिंह (79) के शानदार अर्धशतकों की मदद से राजकोट के माधवराव सिंधिया मैदान पर इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है।


सहवाग ने अपनी 73 गेंदों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि गंभीर ने 63 गेंदें खेलकर आठ चौके जड़े। सुरेश रैना भी 44 गेदों पर तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि यूसुफ पठान (0) ने निराश किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+