मेलबर्न। तीसरा वनडे हारते ही टीम इंडिया आस्ट्रेलिया से सीरीज हार गई लेकिन इस मैच में बहुत सारे पल ऐसे थे जिसे लोग लंबे वक्त तक नहीं भूलेंगे। अपने आक्रामक रवैये के लिए दुनिया भर में फेमस विराट कोहली ने रविवार को भी अपना यह रूप लोगों को दिखाया।
अपने वनडे करियर का 24वां शतक लगाने वाले विराट कोहली ने अपने बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स जेम्स फॉल्कनर की काफी पिटाई की जिसके कारण उनके और जेम्स के बीच में जुबानी जंग शुरू हो गई।
जेम्स ने विराट को काफी अनाप-शनाप बोला जो कि स्टंप बाइक पर रिकार्ड हो गया। विराट कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने भी जेम्स को कहा कि तुम फालतू में मुझे बोलकर अपनी एनर्जी बर्बाद कर रहे हो, मैंने अपनी लाइफ में काफी पिटाई की है, यहां से जाओ और बॉल करो, समझे।