For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC 2019 : डेविड वाॅर्नर की शानदार पारी, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे कंगारूओं ने 34.5 ओवर में हासिल कर लिया। आरोन फिंच ने 66, डेविड वार्नर ने नाबाद 89, उस्मान ख्वाजा ने 15, स्टीव स्मिथ ने 18 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा-पैट कमिंस ने 3-3 विकेट लिए। अफगानिस्तान के लिए अंतिम ओवरों में राशिद खान ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और मैच की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शहजाद को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। शहजाद अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरे ओपनर हजरतउल्लाह जजई को पैट कमिंस ने विकेटकीपर कैरी के हाथों लपकवाकर अफगानी टीम को दूसरा झटका दिया। जजई भी अपना खाता नहीं खोल सके ऐसे में अफगानिस्तान का स्कोर 5 रन पर 2 विकेट हो गया।

पांच झटकों के बाद कप्तान गुलबदिन नाएब और नजीबुल्लाह जदरान ने संघर्ष करते हुए पारी को संभाला है। नजीबुल्लाह ने जम्पा के एक ओवर में 22 रन भी बना डाले, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के लगातार शामिल रहे। इसके बाद नजीबुल्लाह ने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। गुलबदिन नाएब 34वें ओवर की पहली गेंद पर स्टोइनिस का शिकार बने। उन्हें बाउंसर पर फंसाया और वो कीपर के हाथों में कैच दे बैठे। जबकि 51 रन बनाने के बाद नजीबुल्लाह भी स्टोइनिस की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस बार भी विकेटकीपर कैरी ने कैच लपका। जबकि कुछ देर बाद पैट कमिंस ने दवलत जदरान (4) को भी कैच आउट कर दिया।

1
43647

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
अफगानिस्तानः मोहम्मद शहज़ाद (w), हज़रतुल्लाह ज़ाज़ी, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब (c), राशिद खान, दावत ज़ादरान, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन

आस्ट्रेलियाः एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (w), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 23:55 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+