Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दाैरे का शैड्यूल हुआ जारी, जानिए कब-कब खेला जाएगा मैच

नई दिल्ली। विंडीज-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के साथ क्रिकेट कोरोना वायरस के कहर के बीच पटरी पर लाैट चुका है। खिलाड़ी कुछ नियमों को ध्यान रखते हुए मैदान पर उतर रहे हैं। साथ ही मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाया जा रहा है। विंडीज से भिड़ने के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ना है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम सितंबर में इंग्लैंड दाैरे पर जाएगी। इस दौरे पर बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दाैरे का शैड्यूल भी जारी हो चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह दौरा 4 सितंबर से शुरू होगा। दरअसल, 'द डेली टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। टी20 सीरीज के मैच 4, 6 और 8 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद फिर 10, 12 और 15 सितंबर को वनडे मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम प्राइवेट जेट से इंग्लैंड रवाना होगी और सभी छह मैच साउथम्पटन और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने की संभावना है। इन दोनों स्थानों पर टीमों, मैच अधिकारियों और ब्रॉडकास्टर्स के ठहरने के लिए स्टेडियम से लगे होटल हैं।

फिलहाल इन दोनों मैदानों पर ही अभी इंग्लैंड और विंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चार महीने बाद वापसी भी हुई। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज भी इन्हीं स्थानों पर खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए पिछले सप्ताह 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया था।

Story first published: Monday, July 20, 2020, 12:28 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+