पहले ही मैच में कंगारुओं की उछाल 111 रनों से अंग्रेज हुए ढेर
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे विश्वकप 2015 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 111 रनों से रौंद डाला। कंगारुओं की यह उछाल बेहतरीन है, क्योंकि अपने देश में हो रहे विश्वकप में अपनी टीम का लोहा मनवाना बेहद जरूरी होता है।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरे अंग्रेज मात्र 231 रन पर 41.5 ओवर पर ही ऑल आउट हो गये। इंग्लैंड की ओर से ईजे टेलर ने 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे। वहीं इयान बेल ने 36,
एरान फिंच की 135 रनों की पारी और बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर शनिवार को जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 343 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। स्कोर कार्ड। एम अली ने 10 सीआर वोआक्स ने 37 रन बनाये।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एमआर मार्श ने 5 विकेट झटके, जबकि मिशेल जॉनसन और स्टार्क ने दो-दो विकेट लिये।
इससे पहले फिंच का बेहतरीन शतक
विश्व कप के इस संस्करण का पहला शतक लगाने वाले फिंच के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान जार्ज बेले ने भी 55 रन बनाए। इसके अलावा डेविड वार्नर ने 22, मिशेल मार्श ने 23 और ब्रैड हेडिन ने तेज 31 रन जोड़े।
टॉस जीत कर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। मैदान पर उतरते ही वार्नर ने तेज शुरुआत की, लेकिन महज 22 रनों पर आउट हो गये। उन्होंने 3 चौके लगाये। उनके तुरंत बाद आये शेन वॉटसन शून्य पर चलते बने। फिर स्टीवन स्मिथ के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका तब लगा जब टीम का स्कोर 70 रन था और 11वां ओवर चल रहा था।
पढ़ें- विश्वकप में खेल रहीं पाकिस्तान की दो टीमें
फिंच ने अपनी 135 रनों की पारी में 128 गेंदों का सामना किया और 12 चौके तथा तीन छक्के लगाए। फिंच विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने।
आस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की। वार्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। शेन वॉटसन (0) खाता नहीं खोल सके। उनका विकेट 57 के कुल योग पर गिरा और फिर 70 के कुल योग पर कप्तान स्टीवन स्मिथ (5) भी आउट हो गए।
इसके बाद फिंच और बेले ने चौथे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की। फिंच की 128 गेंदों की पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
बेले 69 गेंदों पर तीन चौके लगाए। फिंच का साथ छूटने के बाद उन्होंने मिशेल मार्श के साथ 12 रन जोड़े। बेले का विकेट 228 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद मैक्सवेल और मार्श ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया।
मैक्सवेल ने जब लय पकड़ी तो इंग्लिश गेंदबाज धारहीन नजर आने लगे। मार्श के साथ 53 और फिर हेडिन के साथ तूफानी अंदाज में 61 रन जोड़ने वोल मैक्सवेल अपनी टीम को उस स्थिति तक ले जाने में सफल रहे, जहां से उसे जीत ही मिल सकती है।
हेडिन 14 गेंदों पर पांच चौके लगाने के बाद 342 के कुल योग पर आउट हुए। यह विकेट अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल भी लपके गए और फिर अंतिम गेंद पर मिशेल जानसन को फिन ने एंडरसन के हाथों लपकवा दिया। इस तरह फिन ने हैट्रिक पूरी की।
इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट फिन ने हैट्रिक सहित पांच विकेट लिए। फिन ने पारी के अंतिम ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर हेडिन, मैक्सवेल और मिशेल जानसन (0) को आउट किया। स्टुअर्ट ब्रॉड को दो और क्रिस वोक्स को एक सफलता मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
