For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: हेजलवुड-जाम्पा ने तोड़ी भारतीय टीम की कमर, भारत को 66 रनों से हराया

India vs Australia 1st ODI : Australia thrashes India by 66 runs, Smith-Finch Shines|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से सिडनी के मैदान पर शुरु हुई वनडे सीरीज में कंगारू टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को चारों खाने चित कर दिया है और उसे 66 रनों से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे बड़ा वनडे स्कोर टोटल खड़ा करने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे इतिहास का छठा सबसे बड़ा टोटल स्कोर खड़ा करते हुए भारत के खिलाफ 374 रन बनाने का कारनामा किया।

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिये कप्तान एरॉन फिंच (114) और स्टीव स्मिथ (105) ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी 69 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिये ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंदों में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम के स्कोर को 374 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने ठोंका विस्फोटक अर्धशतक, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

वहीं जब रनों का पीछा करने के लिये भारतीय टीम उतरी तो उसने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए महज 5 ओवर में 50 रन जोड़ लिये। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिये जोश हेजलवुड ने यहां पर टीम की वापसी कराई और पहले पावरप्ले के अंदर 3 विकेट हासिल कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

हेजलवुड ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को 22 रन के निजी स्कोर पर मैक्सवेल के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। इसके बाद हेजलवुड ने अपने तीसरे और पारी के 9वें ओवर में 2 विकेट हासिल किये। हेजलवुड ने ओवर की तीसरी गेंद पर पहले कप्तान विराट कोहली (21) का विकेट लिया तो वहीं 5वीं गेंद पर श्रेयस अय्यर (2) को वापस पवेलियन भेजा।

वहीं दूसरे छोर पर खड़े शिखर धवन ने पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा लेकिन एडम जाम्पा ने रही सही कसर पूरी कर दी। जाम्पा ने पहले केएल राहुल (12) को 14वें ओवर में स्मिथ के हाथों कैच कराकर अपना पहला विकेट हासिल किया, लेकिन यहां पर बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पांड्या ने धवन के साथ पारी को संभालने का काम किया और पांचवे विकेट के लिये 128 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: IND vs AUS: आखिरी समय में वनडे टीम में शामिल हुए टी नटराजन, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इशांत

जाम्पा ने धीरे-धीरे भारत को जीत की ओर बढ़ा रही इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और शिखऱ धवन को 74 रन के निजी स्कोर पर और फिर हार्दिक पांड्या को 90 रन के स्कोर पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। वहीं जाम्पा ने रविंद्र जडेजा को भी 25 रन के स्कोर पर स्टार्क के हाथों कैच कराया।

एडम जाम्पा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 54 रन देकर 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर हेजलुवड ने भी 10 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वहीं भारतीय टीम 50 ओवर के अंत में 8 विकेट खोकर सिर्फ 308 रन ही बना सकी और 66 रनों से मैच को हार गई।

Story first published: Friday, November 27, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+