For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिडनी में जारी रहा भारतीय गेंदबाजों का फ्लॉप शो, ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय टीम करीब 8 महीने बाद अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची है, जहां पर वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में उसने काफी निराश किया। सिडनी के मैदान पर खेले गये पहले 2 मैचों में उसे कंगारू टीम ने लगातार हराने का काम किया और 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सिडनी के मैदान पर रविवार को खेले गये दूसरे मैच में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी से दूसरी बार 350 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया।

वहीं बल्लेबाजी के दौरान एक बार फिर सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल पाने में नाकाम रहे और मध्यक्रम पर दबाव डाल दिया। कप्तान विराट कोहली ने भले ही इस मैच में 89 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन वह टीम को मैच जिता पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: WBBL 2020: दूसरी बार चैम्पियन बनी सिडनी थंडर्स, 7 विकेट से जीता मैच

सिडनी में खेले गये इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्र्रेलिया के लिये सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (83) और एरॉन फिंच (60) ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 142 रनों की साझेदारी की।

भारतीय गेंदबाज लगातार 7वीं बार पावरप्ले में फ्लॉप साबित हुए और विकेट लेने में नाकाम रहे। वहीं मोहम्मद शमी ने एरॉन फिंच को को कप्तान कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं 14 रन के बाद डेविड वॉर्नर भी रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। यहां से स्टीव स्मिथ (104) और मार्नस लाबुशाने (70) ने तीसरे विकेट के लिये 136 रनों की साझेदारी की और एक बार फिर अपनी टीम का स्कोर 300 के पार ले गये।

और पढ़ें: AUS vs IND: मांजरेकर ने फिर जडेजा पर साधा निशाना, कहा- उन्हें सिर्फ टेस्ट खेलना चाहिये

वहीं हार्दिक पांड्या ने 437 दिन के बाद गेंदबाजी में वापसी की और स्टीव स्मिथ को वापस पवेलियन भेज दिया। यहां पर बल्लेबाजी करने आये ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और महज 29 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 63 रनों की पारी खेल अपनी टीम के स्कोर को 389 रन तक पहुंचा दिया।

भारतीय टीम के लिये मोहम्मद शमी ( 9 ओवर में 73 रन एक विकेट), जसप्रीत बुमराह (10 ओवर में 79 रन एक विकेट), नवदीप सैनी ( 7 ओवर में 70 रन), चहल (9 ओवर में 71 रन) और जडेजा ( 10 ओवर में 60 रन) काफी महंगे साबित हुए।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे बड़े स्कोर में बदल पाने में नाकाम रहे। धवन (30) - मयंक अग्रवाल (28) ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 58 रन जोड़े। लेकिन अगले 2 रन के अंदर टीम ने अपने 2 विकेट खो दिये।

और पढ़ें: AUS vs IND: भारतीय टीम को खल रही है धोनी की कमी, माइकल होल्डिंग ने दी वार्निंग

कप्तान विराट कोहली (89) ने श्रेयस अय्यर (38) ने तीसरे विकेट के लिये 97 रनों की साझेदारी की लेकिन हेनरिक्स ने अय्यर को स्मिथ के हाथोंं कैच कराकर साझेदारी को तोड़ने का काम किया। कोहली ने इसके बाद केएल राहुल (76) के साथ चौथे विकेट के लिये 73 रनों की साझेदारी की लेकिन हेजलवुड ने कप्तान कोहली को आउट कर भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका दिया।

भारतीय टीम के लिये हार्दिक पांड्या (28) आज ज्यादा रन नहीं बना सके और कमिंस का शिकार बने। वहीं रविंद्र जडेजा ने 11 गेंद में 24 रन बनाकर थोड़ा सा एंटरटेन किया लेकिन जीत दिला पाने में नाकाम रह गये। भारतीय टीम आज के मैच में 9 विकेट खोकर सिर्फ 338 रन ही बना सकी और 51 रनों से मैच हार गई।

Story first published: Sunday, November 29, 2020, 17:17 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+