For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिडनी टी-20 में क्रुणाल पांड्या का कमाल,बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने रविवार को अपने नाम एक अनोखा गेंदबाजी रिकॉर्ड दर्ज किया।

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने हाल के कुछ मैचों में एक नए तरीके का प्रयोग किया है और खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से उस प्रयोग पर खड़ा उतर रहे हैं। यह प्रयोग है टीम में बिना फेरबदल के खेलना और नवोदित खिलाड़ियों को बैक करना। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने रविवार को अपने नाम एक अनोखा गेंदबाजी रिकॉर्ड दर्ज किया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया में एक ऑल राउंडर की हैसियत से शामिल क्रुणाल पांड्या ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो किसी भी भारतीय गेंदबाज ने अब तक नहीं बनाया था।

क्रुणाल ने की शास्त्री की बराबरी !

क्रुणाल ने की शास्त्री की बराबरी !

एक और आंकड़े की बात करें तो क्रुणाल ने भले ही ऑस्ट्रेलिया में अभी ODI नहीं खेला हो लेकिन उन्होंने अपने कोच रवि शास्त्री के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शास्त्री ने ODI मुकाबले में साल 1991 में पर्थ में 6.5 ओवर की गेंदबाजी कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस मुकाबले में 5 विकेट झटका था। हालांकि ये दोनों किसी भी भारतीय गेंदबाज का ODI और टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अलग-अलग प्रारूप में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के चार बल्लेबाजों को आउट किया। डी आर्की शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट और एलेक्स कैरी ये चार बल्लेबाज उनके शिकार बने। क्रुणाल पांड्या ने इस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पिछले दो मुकाबलों में दो बार ग्लेन मैक्सवेल का विकेट झटका है।

पहले मैच में थी आत्मविश्वास की कमी

पहले मैच में थी आत्मविश्वास की कमी

अगर इस सीरीज में क्रुणाल के आंकड़ों की बात करें तो उन्हें अब तक खेले गए तीनों टी-20 में मौका मिला है और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया है। पहले टी-20 में आत्मविश्वास से जूझते दिखे क्रुणाल ने 4 ओवर में 55 रन लुटाए थे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की थी।

आलोचकों को पांड्या का जवाब

आलोचकों को पांड्या का जवाब

पहले टी-20 के बाद इन्हें टी-20 टीम में जगह दिए जाने पर सवाल उठने लगा था लेकिन अगले दो मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। मैक्सवेल ने इसी साल फरवरी महीने में इंग्लैंड के खिलाफ 2 ओवर की गेंदबाजी में 10 रन देकर 3 सफलताएं अर्जित की थी जो किसी भी स्पिनर के द्वारा टी-20 में दूसरा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।

Story first published: Sunday, November 25, 2018, 16:43 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+